करंट विज़न संवाददाता
इटावा। उपासना, आराधना, उपवास, साधना, आरती, अर्चना, पूजा करने के भाव से ही मानव प्राणी पापों से छुटकारा पाकर पुण्य के रास्ते पर चलकर सुखमय जीवन का आनंद प्राप्त करता है। उक्त विचार भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने बकेवर के भगवती गेस्ट हाउस में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय की बहिन अलका द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूजा अर्चना करने के पश्चात व्यक्त करते हुए कहे। श्री शर्मा ने कहा कि इन्द्रियों के चलायमान होने के कारण आलस्यरूपी अंधकार, दुर्व्यसन, अनाधिकृत चेष्टाएं जन्म लेकर मनुष्य के जीवन को पतित करती है जिसके फलस्वरूप वह जीवन के साथ और बाद में भी भटकते हुए कष्ट, असफलताओं, रोग, शोक, भय,क्लेश और निर्जन योनि को प्राप्त करता है। श्री शर्मा ने कहा कि विशेष नक्षत्र के आगमन अवसर पर की गयी साधना जीवन के साथ और जीवन के बाद भी साथ साथ चलती है। इस अवसर पर आयोजक अलका बहन द्वारा मुख्य अतिथि गोपाल मोहन शर्मा तथा सत्य प्रकाश उपाध्याय को बैज लगाकर प्रतीक चिन्ह भेट किया। बहिन प्रीति, प्रेमा ने भी महा शिवरात्रि के पर्व को सृष्टि का आधार बताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जगत यादव, मानसिंह, जगराम सिंह, कमलेश सविता, सरोज शर्मा, अशोक शर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में पूजन करते गोपाल मोहन शर्मा व अन्य।
