करंट विज़न संवाददाता
इटावा। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उ.प्र. के माध्यम से हुए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आहूति की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत स्मार्ट मीटर एवं सोलर ऊर्जा के संबंध में विस्तृत चर्चा की जिसमें उन्होंने कहा कि जनपद में अप्रैल 2025 से माह दिसंबर 2025 तक कुल दास हजार उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगवाए गए हैं जिससे रिवेन्यू में काफी सुधार हुआ। उन्होंने कहा आईजीआरएस और हेल्पलाइन में फीडबैक की स्थिति को सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए और कहा कि मॉनिटरिंग के दौरान किसी अधिकारी की अपने कार्यालय में अनुपस्थिति बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने मनरेगा, रोजगार, फैमिली आईडी, टीकाकरण, संरक्षित निराश्रित गौवंश की सुपुर्दगी को लेकर संबंधित गौशालाओं की समीक्षा की एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति प्रतिपूर्ति, विवाह अनुदान, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा, कन्या सुमंगला योजना, सेतु निर्माण, नई सड़कों के निर्माण, ओडीओपी टूल किट, सामूहिक विवाह योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना के अतिरिक्त अन्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशो के साथ समीक्षा की एवं प्राप्त लक्ष्य को समय से पूरा करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है समय रहते प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिये जिससे प्राप्त रैंक में सुधार किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, उप कृषि निदेशक आरएन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल।
