करंट विज़न संवाददाता
बेला। थाना क्षेत्र के गांव नुनारी निवासी 32 वर्षीय मोहित चतुर्वेदी पुत्र रामस्वरूप उर्फ़ सुरेश चंद्र चतुर्वेदी जोकि गांव से भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। गुरुवार रात घर की छत में लगे पंखे के हुक में केबल बांधकर खुदको फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। पिता ने थाना पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टिया जांच में गृह क्लेश का कारण पता लगा है थाना प्रभारी ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
