सेनानी के समाधि स्थल व सार्वजनिक जमीन पर कब्जा रोकने की मांग

अवैध कब्जा हटवाकर भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जाए

शावेज़ नक़वी

इटावा। सेनानी के समाधिस्थल और सार्वजनिक जमीन पर अवैध निर्माण और कब्जा हटवाने की कार्यवाही को लेकर दबंगों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को जानलेवा हमले की धमकी दी जिसकी शिकायत डीएम और एसएसपी से की गई है। यह बात वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुधींद्र भदौरिया, डा. जयचंद्र भदौरिया तथा पूर्व डीबीए अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह गौर ने प्रेसवार्ता में बताया कि बसरेहर क्षेत्र के ग्राम लोहिया खुर्द में जनपद के ख्यातिलब्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया का समाधिस्थल बना हुआ है और वहीं पर सार्वजनिक भूमि भी है जिस पर गांव के ही दबंगों ने अवैध कब्जा करने की नीयत से निर्माण कराया जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई तो वह अवैध निर्माण हटाया गया। डा. जयचंद्र भदौरिया ने बताया कि इससे नाखुश होकर उक्त दबंगों ने मुझे फोन पर धमकी दी। मैंने कहा कि एक सेनानी की समाधि तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कोई कैसे कर सकता है। उसे रोकना हमारी जिम्मेदारी है। इस पर उक्त दोनों ने मुझे धमकी दी। इसके बाद ये लोग हमारे महेरा चुंगी स्थित आवास पर असलहों से लैस होकर आए तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब मैं अपने गनर के साथ बाहर निकला तो भाग गए। उन्होंने कहा कि हमारी वाजिब शिकायत पर डीएम और एसएसपी ने गंभीरता से संज्ञान लिया है और सम्बंधित कार्यवाही के लिए भी लिखा है लेकिन लगता है उक्त दबंग राजनैतिक संरक्षण प्राप्त भूमाफिया गैंग से जुड़े हुए हैं जिससे उनके दुस्साहसिक हौसले बढ़े हुए हैं इसलिए हमारी शासन प्रशासन से मांग है कि अपराधी प्रवृत्ति के उक्त भूमाफिया दबंगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जे से बचाया जाए तथा हमारी जान माल की सुरक्षा की जाए। पत्रकारों से बातचीत करते सुधींद्र भदौरिया, डा. जयचंद्र भदौरिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *