एसपी फतेहपुर के निर्देशन में चल रहे अभियान को मिली सफलता
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मलवां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।पुलिस प्रशासन ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ चलाए जाएंगे।
