शावेज़ नक़वी
इटावा। जाइंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 के जाइंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री तथा इटावा सहेली ने संयुक्त रूप से अधिष्ठापन समारोह फेडरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय समिति सदस्य डॉ. शिवराज सिंह यादव, विशेष समिति सदस्य ऊषा यादव तथा फेडरेशन 5 अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। जाइंट्स प्रार्थना और सरस्वती पूजन के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। सभी पदाधिकारियों का तिलक वंदन तथा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। नवीन सदस्यों को फेडरेशन 5 अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। जाइंट्स मैत्री ग्रुप की सारिका अग्रवाल तथा जाइंट्स सहेली ग्रुप की अध्यक्ष विमल शर्मा तथा नई कार्यकारिणी के सदस्यों को यूनिट निदेशक प्रेरणा जैन द्वारा पद एवं उत्तरदायित्व के बोध हेतु शपथ दिलाई गई।अधिष्ठापन कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व वरिष्ठ अध्यक्ष जनो को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफीसर संगीता अग्रवाल, डॉ तृप्ती यादव, यूनिट एक निदेशक नीतू पुरवार, फेडरेशन कोऑर्डिनेटर आशा अवस्थी, स्मिता यादव, क्षमा, फेडरेशन 5 वित्त सचिव अपर्णा सिंह, फेडरेशन 5 सचिव नितिन वर्मा और पूर्व फेडरेशन 5 अध्यक्ष एन सी एफ सदस्य प्रो आर के अग्रवाल की उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीमा सिंह ने किया। सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए।जाइंट्स सहेली की अध्यक्ष विमल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष सारिका व विमल शर्मा को सम्मानित करते डॉ. शिवराज सिंह यादव
