विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है केंद्रीय बजट – सरिता भदौरिया

इटावा। केंद्रीय बजट के निमित्त भाजपा जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में सदर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया।
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि बजट 2026 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग सबके सशक्तिकरण का रोड मैप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण द्वारा प्रस्तुत रिकॉर्ड 9 वां केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के लिए विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। यह बजट राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवा विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। बजट में हाई-स्पीड रेल, रेल विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर विशेष जोर दिया गया है। उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने, कृषि में एआई तकनीक के उपयोग, जीवन रक्षक दवाओं पर छूट, पर्यटन और रोजगार सृजन के साथ-साथ युवा एवं नई टेक्नोलॉजी के विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने चौपाल में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं पर लगने वाला टैक्स (कस्टम ड्यूटी) पूरी तरह माफ कर दिया है, जिससे गरीबों का इलाज सस्ता होगा। देश की हर बेटी सुरक्षित माहौल में पढ़ सके, इसके लिए बजट में हर जिले में एक “गर्ल्स हास्टल” बनाने का वादा किया गया है। बजट चौपाल को पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, अजय धाकरे, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया। संचालन सतेंद्र राजपूत ने किया। चौपाल में निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, जिला मंत्री डॉ ज्योति वर्मा, अलोक गुप्ता, राजेश अग्रवाल, कृष्णमुरारी गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, कृपा नारायण तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य, आई टी संयोजक शरद तिवारी आदि उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सदर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *