थाना बेला पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त बब्लू राठौर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को 06 फरवरी 2026 की सुबह चेकिंग के दौरान गैली तिरहा के पास पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी औरैया द्वारा अभियुक्त को छह माह के लिए जिला बदर किया गया था, बावजूद इसके वह जनपद की सीमा में घूमता पाया गया। इस पर थाना बेला में उ0प्र0 गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बेला पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त दबोचा
