*इटावा:-* मार्क्सवादी पार्टी कम्युनिस्ट की वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सुभाषिनी अली इटावा पहुंची।
करंट विज़न
इमरान खान
सरसई नवार में कामरेड शमशेरखाॅ एवं मास्टर रघुनाथ सिंह की स्मृति में माकपा एंव किसान सभा द्वारा आयोजित सभा में उन्हे श्रद्धाजंली दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा ट्रम्प के सामने घुटने टेक दिए है। मुक्त व्यापर समझौता भारत के कृषि क्षेत्र को बर्बाद करने वाला हैं। डीज़ल-पैट्रोल महंगा होने से महगाई और भी बढ़ेगी। मोदी सरकार देश कि पूरी संपति पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। स्मार्ट मीटर, फसल खरीद, बिजली की दरें बढ़ाने के साथ निजी गल्ला गोदाम बनाने आदि अधिकार अडानी को दिया जा रहा है, इससे सरकारी तौर पर फसल खरीद बन्द हो जाएगी। मण्डी समाप्त हो जाएगी। राशन प्रणाली खतरे में पड जाएगी, देश को इस संकट से बचाने के लिए बडे एवं संयुक्त आंदोलन की जरूरत है। किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि कामरेड शमशेर खाॅ और मास्टर रघुराज सिंह को याद करते हुए कहा कि किसानो- मजदूरो पर हो रहे हमलो और शोषण के खिलाफ जनता को एकजुट करना ही उनको सच्ची श्रंद्धाजली होगी।
