*फर्रुखाबाद रोड का बख्तियारपुर टोल प्लाजा नियम विरुद्ध*
*इटावा:-* इटावा फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानक के विपरीत बनाए गए टोल प्लाजा को लेकर आम जन मानस में आक्रोश
करंट विज़न
इमरान खान
सपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल को सौंपा ज्ञापन
नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मानक के अनुसार 60 किलोमीटर की दूरी पर टोल बनाए जाते है लेकिन यहां पर फर्रुखाबाद रोड पर बख्तियारपुर के पास नियम विरुद्ध टोल का निर्माण कर वसूली शुरू कर दी गई है। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि मध्य प्रदेश के भिंड जनपद में मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर बरही गांव में पहले से ही एक टोल संचालित है तो मात्र 30 किलोमीटर के बाद बख्तियार पुर में दूसरा टोल कैसे बनाया गया। नेताओं और आम जनता का कहना है कि इससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों पर अनावश्यक बोझ पड़ेगा। अपने ही जनपद के अंदर प्रतिदिन आवागमन करने वाले नागरिकों को टोल का भुगतान करना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ सपा नेता उदयभान सिंह यादव, सर्वेश शाक्य, प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की, सपा विधानसभा सभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डूल्ले, जिला सचिव प्रवीण कुशवाह, डॉ संतोष राठौर, प्रशांत शाक्य, राजेश यादव, अकुंर यादव इत्यादि मौजूद रहे।
*नीलकमल*
