फतेहपुर । आगामी 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा परेड रिहर्सल की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने टोलीवार निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की ड्रिल कराई और प्रत्येक दस्ते की तैयारी का बारीकी से जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परेड में उच्च स्तरीय प्रदर्शन, पूर्ण एकरूपता, अनुशासन और बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व परेड केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि देशभक्ति, समर्पण और पुलिस बल की कार्यकुशलता का प्रतीक होती है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को पूरे मनोयोग और प्रतिबद्धता के साथ अभ्यास जारी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बन सके।
Related Posts
हुसैनगंज में विधायक उषा मौर्या ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया विस्तृत जायज़ा
- Cv-Editor
- November 26, 2025
- 0
हुसैनगंज में विधायक उषा मौर्या ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया विस्तृत जायज़ा फतेहपुर।हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की विधायक उषा मौर्या जी […]
संपूर्ण समाधान दिवस में 139 शिकायतें—16 का मौके पर निस्तारण, लापरवाही पर सख्त निर्देश
- Cv-Editor
- March 25, 2026
- 0
करंट विज़न संवाददाता फतेहपुर। खागा तहसील परिसर स्थित मीटिंग हाल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी पवन […]
देश तलवार से नहीं संविधान से चलेगा एआईएमआईएम का पैग़ाम-ए-मोहब्बत
- Cv-Editor
- January 7, 2026
- 0
फतेहपुर।हाल ही में ग़ाज़ियाबाद में हिंदू रक्षा दल द्वारा तलवार और फरसा बाँटे जाने की घटना ने सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया। […]
