करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों ने स्वयं उपस्थित रहकर जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।कार्यक्रम के दौरान कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 48 राजस्व विभाग से संबंधित और 24 पुलिस विभाग से जुड़े मामले थे। पुलिस से संबंधित मामलों में से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
