गांव पहुंचा शव गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
करंट विजन संवाददाता
फफूंद (औरैया) । थाना क्षेत्र के गांव झपनी पूर्वा निवासी एक युवक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और वहीं वह फौज की भी तैयारी कर रहा था। युवक ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय अनुज यादव पुत्र गोविंद सिंह यादव दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में रहकर निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था और फौज में भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। उसके पिता ने बताया कि वह 16 जनवरी को दिल्ली गया था और बृहस्पतिवार शाम अज्ञात कारणों से उसने आत्महत्या कर ली।युवक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजन रोते बिलखते दिल्ली पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को शव गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया युवक की मौत से मां रामवती व बहन छाया का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही
