इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता दिवस के अवसर पर नए वोटर 18 ,19 साल के वोटर को सम्मानित किया जाए एवं 90 प्रतिशत से अधिक वोटर तथा बीएलओ को भी सम्मानित किया जाए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है तथा कार्यक्रम बेहद रूप से आयोजित किए जाने के परिपेक्ष्य में जनपद में तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी तहसील के अंतर्गत समस्त विद्यालय, महाविद्यालय एवं समस्त मतदान केंद्रों पर बीएलओ के द्वारा तथा जनपद स्तर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कॉलेजों एवं महाविद्यालयों से एकत्र हुए छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता शपथ दिलाई जाएगी तदोपरांत छात्र छात्राओं द्वारा कल्चरल कार्यक्रम भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा उपरोक्त कार्यक्रम में प्रभात फेरी प्रथम राजकीय इण्टर कॉलेज से प्रारंभ होकर शास्त्री चौराहा एवं ईदगाह चौराहा होकर विभिन्न कॉलेजों, विद्यालयों से जाकर एकत्र हुए छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा जिसका संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जाएगा, सहायक नोडल ऑफिसर स्वीप एवं उप जिलाधिकारी के संयुक्त रूप से किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रभात फेरी राजकीय इण्टर कॉलेज से चलकर शास्त्री चौराहा से ईदगाह चौराहा होते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास से जिलाधिकारी आवास चौराहा होते हुए विकास भवन के प्रेरणा सभागार में पहुंचेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल।
