केक काटकर और कम्बल बाटकर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

इटावा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 54 वे जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने ब्लाइंड रिलीफ एकेडमी इटावा पर केक काट एवं कंबल वितरण किया। जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा आज बड़े हर्ष का दिन है जिसे कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हर्षोल्लास से प्रियंका गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं। श्री दीक्षित ने बताया कि आज प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में सौ दिन आगे के कार्यक्रम की घोषणा हुई है। उन्होंने बताया कि संविधान संवाद महा पंचायत, मनरेगा बचाओ संग्राम, एसआईआर, सेवा और बलिदान के 140 वर्ष, पंचायत चुनाव, एमएलसी चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। शहर अध्यक्ष मो. राशिद ने कहा आज प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस जन शपथ लेते हे आने वाले दिनों में जनता की समस्याओं के लिए कार्य करेंगे। प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शौजब रिजवी, सचिन शंखवार, अंशुल यादव, सुमित यादव, सोहेल खान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेस नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *