इटावा। नगर पालिका की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता के नेतृत्व में रेन बसेरों में सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। सर्दियों के आगमन को देखते हुए रेन बसेरों में सफाई के साथ सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रैन बसेरों में बिस्तरों की चादरें बदली गईं और धुली हुई रजाइयां व्यवस्थित रूप से रखी गईं। पूरे रेन बसेरे में साफ-सफाई का खास ख्याल रखा गया ताकि यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ और आरामदायक माहौल मिल सके। रेन बसेरे में नियमित रूप से दिन में सफाई की जा रही है। बिस्तरों और अन्य सुविधाओं को बार-बार जांचा और व्यवस्थित किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि यहां रहने वाले लोग किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करें। नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने कहा हमारी प्राथमिकता जनता को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रेन बसेरों में सफाई और आराम का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सर्दियों में परेशान न हो। इस कदम से न केवल रेन बसेरों की व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा है बल्कि यह इटावा नगर पालिका की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। ज्योति गुप्ता की यह पहल स्थानीय लोगों और जरूरतमंदों के बीच सराहना का विषय बनी हुई है। नगर पालिका द्वारा रेन बसेरों में की जा रही यह पहल एक प्रेरणादायक कदम है, जो स्वच्छता और सेवा का आदर्श उदाहरण पेश कर रही है। इससे अन्य नग पालिकाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि जरूरतमंदों की सेवा में सुधार लाने के लिए कैसे कार्य किया जाए।
Related Posts
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया सम्मानित
- Cv-Editor
- August 21, 2026
- 0
करंट विज़न संवाददाता इमरान खान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया सम्मानित अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर […]
मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन, व्यापारियों ने रखीं अपनी मांगें
- Cv-Editor
- June 19, 2026
- 0
करंट विज़न संवाददाता इमरान खान इटावा। आज मंडी समिति इटावा के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में कृषि उत्पादन मंडी समिति […]
इटावा पुलिस और बेटियों के बीच विश्वास, स्नेह एवं सुरक्षा का अटूट बंधन
- Cv-Editor
- August 28, 2026
- 0
करंट विज़न संवाददाता इमरान खान इटावा, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इटावा पुलिस द्वारा पुलिस-जनता के बीच विश्वास और आत्मीयता को मजबूत […]
