स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने दी अहम जानकारी, 23 अक्टूबर को मतदान

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। आगरा स्नातक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

जिलाधिकारी ने चुनाव के मद्देनजर 23 अक्टूबर को स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी विभागों सहित अन्य संबंधित संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

मतदान के लिए तहसील, ब्लॉक और नगर पालिका सहित निर्धारित स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाता अपने मतदान केंद्र और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान से पहले अपने मतदाता विवरण और मतदान केंद्र की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *