सेवन सीज प्ले स्कूल में वैल्यू एवं शिक्षण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ

 प्रतिभागी बच्चों के साथ प्रिंसिपल साक्षी दुबे

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। सेवन सीज प्ले स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें रचनात्मकता, अनुशासन, नियमित उपस्थिति और सीखने की आदतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न मूल्यपरक एवं शिक्षण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में कविता पाठ, सुंदर लेखन हस्तलेखन, नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं अन्य शिक्षण गतिविधियों से संबंधित प्रतियोगिताओं और मूल्यांकन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर प्रदान किया गया। कविता पाठ में बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं, वहीं सुंदर लेखन प्रतियोगिता में स्वच्छता, स्पष्टता और लेखन कौशल का प्रदर्शन किया। नियमित उपस्थिति एवं अनुशासन के माध्यम से बच्चों में समयबद्धता, जिम्मेदारी और अच्छे व्यवहार जैसे जीवन मूल्यों को विकसित करने पर जोर दिया गया । विद्यालय की प्रिंसिपल साक्षी दुबे ने कहा, “बच्चों के लिए शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कविता पाठ, सुंदर लेखन, नियमित उपस्थिति और अनुशासन जैसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं अच्छे संस्कारों का विकास करती हैं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बच्चा आनंदमय वातावरण में सीखते हुए अपनी प्रतिभा को पहचान सके और जीवन में अच्छे मूल्यों को अपनाए। चेयरमैन शिव किशोर दूबे एडवोकेट ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में पढ़ाई के साथ संस्कार, अनुशासन, रचनात्मकता और सकारात्मक आदतों का विकास अत्यंत आवश्यक है। ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिताओं में बच्चों के उत्साह और सहभागिता की विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के भीतर सीखने की जिज्ञासा, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा विकसित करना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *