सिलसिला ग्रुप के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

सिलसिला एवं यंग जायन्ट्स ग्रुप का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। सिलसिला एवं यंग जायन्ट्स आफ सिलसिला ग्रुप का अधिष्ठापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर रश्मि यादव स्त्री रोग विशेषज्ञ सिद्धिवित हॉस्पिटल भरथना चौराहा को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वास्थ्य सहयोगी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सिलसिला ग्रुप अध्यक्ष जावेद खान, नाज़िश इक़बाल, साजिद अली, सुनील कुमारी सहित बोर्ड डायरेक्टर्स एवं ग्रुप के नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई गई। यंग जायंट्स के अध्यक्ष अयान को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाकर सम्मानित किया गया। इनके साथ यंग जायन्ट्स अभिषेक कुमार, आयुष प्रजापति, अभिनव सिंह को भी सम्मानित करके प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर रश्मि यादव ने कहा कि समाज के लिए हम सबको मिलजुल कर काम करना चाहिए इसमें सबसे ज़्यादा भूमिका बौद्धिक वर्ग की है। उन्हें समाज कल्याण हेतु निर्धन एवं वंचित वर्ग के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने माह में एक दिन कैंप में रोगियों को निःशुल्क देखने के लिए आश्वासन भी दिया। पूर्व यूनिट डायरेक्टर ललित सक्सेना द्वारा संचालन किया गया। अंत में फेडरेशन ऑफिसर राज़दा खातून ने मुख्य अतिथि एवं सभी उपस्थित जायन्ट्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें जीवन के चार महत्वपूर्ण स्तंभों को हमेशा याद रखना चाहिए । सर्वप्रथम माता-पिता जिन्होंने जीवन दान दिया, दूसरे किसान वर्ग जिन्होंने हमें भोजन उपलब्ध कराया,तीसरे डॉक्टर्स जो हमारे जीवन को सुरक्षित रखते हैं, चौथे अध्यापक वर्ग जो हमारे जीवन को बेहतर दिशा देते हैं। इन चारों का उपकार जीवन में कभी भी नहीं भूलना चाहिए। डॉ संध्या, मोहम्मद शकील खान, राशिद अली, नदीम, मोहम्मद आसिफ, शानू,आसिफ खान आदि उपस्थित रहे। शपथ लेते सिलसिला ग्रुप के पदाधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *