सहेलियों ने हाथों से बने कपड़े के थैलो का वितरण किया

 कार्यक्रम में उपस्थित जायन्ट्स सहेलियां

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जायंट्स ग्रुप का इटावा सहेली के सदस्यों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हाथों से बनाकर कपड़े के थैलो का वितरण किया। जायंट्स ग्रुप सहेलियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपने हाथों से बनाकर थैले चौगुजी सब्जी मंडी के पास लोगों को बांटें और संदेश दिया कि सभी लोग प्लास्टिक की जगह कपड़े या कागज की थैलियां का इस्तेमाल करें ताकि हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सके। कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है, प्लास्टिक की थैलियों को दूर भगाना।प्लास्टिक की थैली हटाओ, कागज़ और कपड़े की थैली अपनाओ। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित अध्यक्ष विमल शर्मा, डीओए हेनू वर्मा, उर्वशी द्विवेदी, मालती दीक्षित, कमलेश शर्मा, इंदिरा तिवारी, निशा गुप्ता, प्रज्ञा दोषी, मनोरमा पोरवाल, पवन गुप्ता, गुरु प्रेम प्यारी जादौन आदि सदस्य मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *