दो सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों का हुआ विदाई समारोह
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। उर्दू मोहल्ला वार्ड में विभिन्न पर्वों पर बेहतरीन सफाई व्यवस्था करने सफाई कर्मियों को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशन में वार्ड के निर्विरोध सभासद शफी अहमद बालक ने सम्मानित किया तथा तथा सेवानिवृत्त दो कर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी। उर्दू मोहल्ला वार्ड के सभासद शफी अहमद बालक ने उर्दू मोहल्ला चौक में आयोजित विदाई एंव सम्मान समारोह में वार्ड में स्वतंत्रता दिवस, ईद मीलादुन्नबी, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, जुलूसे गौसिया आदि पर्वों में बेहतरीन सफाई व्यवस्था करने पर चीफ नत्थी लाल व विशाल, सफाई नायक अर्जुन सहित सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में सेवानिवृत्त हुए दो सफाई कर्मियों राम किशोर व बंगाली को सम्मानित कर विदाई दी और उनके द्वारा वार्ड में किये गए कार्यों की सराहना की। सभासद शफी अहमद बालक ने कहा कि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशन में वार्ड में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। वार्ड में तैनात सफाई नायक और उनकी टीम सराहनीय कार्य कर रही है। सफाई कर्मी वार्ड में लगन से कार्य करें। इसके अलावा पेयजल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। चीफ नत्थी लाल और विशाल ने भी सफाई कर्मियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मोहम्मद अनीस अंसारी, सलमान मेव, जावेद अख्तर, अब्दुल जब्बार, इसरार आलम, तनवीर अहमद मुन्ना, परवेज अख्तर, मुस्तकीम अंसारी, फहीम वारिस, रहीस अख्तर, शाहबाज अहमद आदि उपस्थित रहे। सफाई कर्मियों को सम्मानित करते सभासद शफी अहमद बालक।
