सपा सुप्रीमो की गिरफ्तारी के विरोध में इटावा में सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को इटावा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए और गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पार्टी नेतृत्व की गिरफ्तारी को लेकर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है तथा किसी भी तरह के अन्याय का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों और विरोध से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *