श्री कृष्ण छठी महोत्सव में पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव, हुआ भव्य स्वागत

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। शहर के पक्का तालाब स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में व्यापार मंडल इटावा द्वारा श्री कृष्ण छठी महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव मुख्य रूप से पहुंचे।
शिवपाल सिंह यादव के कार्यक्रम में पहुंचने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की छठी के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के आयोजकों ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारीगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *