शायर सरफराज अख्तर को साहित्यकार डा. राजीव राज ने किया सम्मानित

 शायर सरफराज अख्तर को सम्मानित करते साहित्यकार डा. राजीव राज

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उ. प्र. साहित्य सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव राज, दयानिधि चौबे ने वरिष्ठ शायर रौनक इटावी के आवास पर मास्टर सरफराज खां अख्तर को सफी उल्ला खां राज इटावी सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर फीरोज़ अंसारी ने कहा हमारे गुरु सरफराज खां अख्तर को सम्मानित होने पर हमें बहुत खुशी का अनुभव हुआ। उन्होंने राजीव राज का शुक्रिया अदा किया। जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा फरहान शकील ने का वरिष्ठ मशहूर शायर सरफराज खां अख्तर को सम्मानित करने पर उ. प्र. साहित्य सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव राज व दयानिधि चौबे, रौनक इटावी का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मास्टर असलम अंसारी, शाहिद सिद्दीकी, सलीम अंसारी, आमिर इटावी ने सरफराज खां अख्तर इटावी को मुबारक बाद पेश की। कार्यक्रम का संचालन रौनक इटावी ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *