आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित करते सभासद शरद बाजपेई
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। आंगनबाड़ी केंद्र अकालगंज, चोकरकुआं, उझैदी, छैराहा में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष शरद बाजपेयी एवं उनकी पत्नी रश्मि बाजपेयी ने पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने वेतनमान बढा़ने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र को रंगोली से सजाया व भाजपा नेता शरद बाजपेयी व उनकी पत्नी का सम्मान भी किया। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से बहुत खुश नजर आईं। भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि आज आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का पत्नी रश्मि बाजपेयी सहित उनका सम्मान किया, योगी आदित्यनाथ जी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का स्तर बहुत सुधारा है बच्चों के लिए उच्च स्तरीय मैट्स, खिलौने, किताबें, भोजन इत्यादि की व्यवस्था की है और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का वेतन बढा़या है जो ऐतिहासिक कदम है। आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की खुशी देखते ही बन रही थी उन सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को वेतनमान बढा़ने पर धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि हमें सबसे पहले एक हजार रुपए मिलता था जबसे योगी सरकार बनी है तभी से हमारा वेतनमान बढा़ है और आज योगी जी ने उसे बारह हजार रुपए कर दिया है जिससे हम सभी बहुत खुश हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री डिम्पी शंखवार, सुनील कुमारी, मुन्नी देवी, गीता तिवारी, नीलम, शशि प्रभा, रानी सोलंकी, मीरा देवी, अनीता देवी, तय्यबा खातून सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।
