मतदान की जानकारी देते जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यकम के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा, खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन हेतु कल 23 अक्टूबर को पूर्वान्ह 8 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन के तहत मतदान करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के सभी कर्मचारियों जो विश्वविद्यालय स्नातक है और जो स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों हेतु बोनाफाइड मतदाता हैं को मताधिकार के प्रयोग हेतु भारत निर्वाचन आयोग के पत्र तथा कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय भारत सरकार के कार्यालय ज्ञाप के क्रम में मतदान के दिवस 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने की राज्यपाल द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गयी है। ऐसे मतदाताओं के नियंत्रक अधिकारियों/कार्यालयाध्यक्षों द्वारा उपर्युक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
