मीडिया से वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता
करंट विज़न संवाददता
इटावा। लगातार मिल रही राजनीतिक पराजयों से हताश कांग्रेस द्वारा सरकारी एवं संवैधानिक संस्थाओं पर किए जा रहे लगातार हमलों को लेकर भाजपा जनपद कार्यालय पर प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। प्रशासनिक एवं संवैधानिक विषयों को राजनीतिक ढाल बनाकर जनता के बीच भ्रम पैदा करने से कांग्रेस की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। अन्नू गुप्ता ने कहा लगातार मिल रही हार से बौखलाई कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस नोट से दूध का दूध और पानी का पानी हुआ, कांग्रेस व विपक्ष सिर्फ और सिर्फ झूठ, सनसनी और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो गया। फॉर्म-6 के घोषणापत्र को सर्वोच्च न्यायालय पहले ही वैध ठहरा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 को इस प्रक्रिया को कानूनी रूप से वैध ठहराया है। इसके बावजूद विपक्ष चुनाव आयोग की निष्पक्षता और प्रक्रियाओं पर झूठा कीचड़ उछालने का घिनौना काम कर रहा था। विपक्ष केवल अफवाहें फैलाता है जबकि आयोग जमीनी स्तर पर हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश की संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक लाभ के लिए निशाना बनाना बंद कर जनता से इस झूठे प्रचार के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, बकेवर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव, लखना नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवल, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन चौधरी, बासु चौधरी, आयुष राज, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी उपस्थित रहे।
