यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर का पूरी ताकत से होगा विरोध – मुकुंद मिश्रा

इटावा में हुआ उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन शहर में हुआ जिसमें व्यापारियों से जुड़े कई संवेदनशील मुद्दों पर उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय पारित किए गए। यूपीआई पर 0.4 फीसदी एमडीआर शुल्क लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ एवं ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियों को रेग्यूलेटरी एक्ट के तहत लाने के लिए देश के साथ-साथ पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित करें जाएंगे। इसके तहत राष्ट्रीय व्यापारी संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर को पूरे प्रदेश के सभी व्यापारी अपने अपने जिलों में धरना-प्रदर्शन करेंगे। 15 अक्टूबर को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत दुकानदार काले झंडे लेकर बाजारों में विरोध करेंगे। मुख्य अतिथि उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा ने कहा कि आज के समय में व्यापारी को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले से ही व्यापारी जीएसटी, मंडी समिति का ई-ट्रेकिंग गेट पास, ई-कॉमर्स, मेडीकल स्टोर, आढ़त पर काफी समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई पर 15 अक्टूबर से 0.4 फीसदी एमडीआर शुल्क लगाने का ऐलान करने से व्यापारियों का बिजनेस काफी प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में व्यापारी जो कम मार्जिन पर व्यापार करते हैं वो बर्बाद हो जाएंगे। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल डिजीटल भुगतान को पूर्ण रूप से बढ़ावा देने के पक्ष में है। लेकिन छोटे व खुदरा व्यापारियों पर प्रस्तावित एमडीआर का अतिरिक्त आर्थिक भार एवम ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियों से जूझ रहा छोटा रेहड़ी पटरी दुकानदार अतिरिक्त आर्थिक भार चिंता का विषय है। इससे यूपीआई के बढ़ते उपयोग की रफ्तार भी प्रभावित हो सकती है।
बैठक में बांदा चित्रकूट से पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, देवरिया से पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल, मुजफ्फरनगर से पूर्व विधायक अशोक कंसल ने भी बैठक में अपने विचार रखें। वाराणसी से कमलाकांत पांडेय, रामपुर से शैलेंद्र शर्मा, मथुरा से राजकुमार अग्रवाल एवम शिवशंकर वर्मा, आगरा से टीएन अग्रवाल एवम गिरिराज अग्रवाल, व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य सुनील पांडेय, लखनऊ से धर्मपाल अग्रवाल एवम योगेंद्र सिंह, झांसी से जीतू सोनी, मेरठ से विष्णुदत्त एवम अकरम गाजी, गाजियाबाद से प्रीतम लाल एवम राजू छाबड़ा, अलीगढ़ से भूपेंद्र वाष्षेय, कासगंज से सुरेश वाष्षेय, कानपुर से रामकिशोर, संत मिश्रा और अचल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यसमिति की बैठक का समापन इटावा के अध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम को कराने में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल इटावा के जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष विनीत मित्तल, युवा जिलाध्याक्ष गोविंद दुबे, राजीव वर्मा व जयदीप त्रिपाठी, आनंद पोरवाल, संतोष पोरवाल, बंटी पोरवाल, शिवशरण गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, रिंकू यादव महिला व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष मंजू पांडेय, गुड्डी बाजपेई आदि का सराहनीय योगदान रहा। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का स्वागत करते व्यापारी नेता व उपस्थित व्यापारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *