मेहनत, समर्पण और चरित्र ही सफलता की असली कुंजी – सतीश कुमार

शिक्षक दिवस पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी में शिक्षकों का हुआ सम्मान

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। सुदिति ग्लोबल एकेडमी,इटावा में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार, प्रबंध निदेशक मयंक कुमार एवं प्रधानाचार्य कमल कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। इसके पश्चात शिक्षकों द्वारा शिक्षक दिवस की महत्ता पर आधारित मार्मिक भाषण एवं कविताओं की प्रस्तुति दी गई। ममता पाल,आरती चौधरी सहित शिक्षकों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। समारोह का सबसे आकर्षक एवं प्रेरणादायी क्षण उस समय आया,जब विद्यालय प्रबंधन ने पूरे वर्ष उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं को 11,000 की नकद पुरस्कार राशि एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मानित होने वाले शिक्षकों में किंडरगार्टन विंग से किरन गौतम,प्राइमरी विंग से सिमरन पचौरी, आरती शर्मा एवं प्रतिमा कुमारी,जूनियर विंग से रेखा बाजपेई एवं गौरव टंडन तथा सीनियर विंग से रूपा आर. यादव एवं वैभव शुक्ला शामिल रहे।पंकज दीक्षित को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त जनपद के विद्यालय समूह में विशेष शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर विद्यालय परिवार ने गौरव व्यक्त किया। प्रबंधक सतीश कुमार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके शिक्षा के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करता है। अपने मातृ-पितृ संस्कारों एवं जीवन मूल्यों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में मेहनत और चरित्रवान होना सफलता के सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं।प्रधानाचार्य कमल कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल वही नहीं है, जो विद्यालय में पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करता है। विद्यालय से बाहर सामान्य जीवन में भी अनेक ऐसी परिस्थितियां और गतिविधियां होती हैं, जिनसे मनुष्य प्रतिदिन कुछ नया सीखता है। इस अवसर पर सीनियर कोऑर्डिनेटर मसूद अहमद, एचएम संदीप मौर्य,सिंपल त्रिपाठी,अंशु दीक्षित एवं शाहीन खान सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सम्मानित शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ प्रबन्धक सतीश कुमार व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *