भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा ने किया पौधारोपण

 पौधारोपण करते धर्मार्थ शाखा के पदाधिकारी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा राहतपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आगरा वाईपास वैशालीपुरम में नवनिर्माणाधीन होटल में बृहद पौधारोपण किया गया। शाखा के वरिष्ठ सदस्य अवधेश कुमार सविता के संयोजकत्व में सम्पन्न हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत की महिला गतिविधि संयोजक श्रीमती रीना राठौर द्वारा भारत माता एवं देवी सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प चढ़ाकर किया धर्मार्थ सेवा शाखा के पूर्व दायित्वधारी श्री के के त्रिपाठी, शाखा अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित,सचिव महेश बॉथम, कोषाध्यक्ष सी वी मिश्रा वरिष्ठ सदस्य विनोद त्रिपाठी, घनश्याम तिवारी महेश चन्द्र तिवारी अलकापुरी आदि सदस्यों ने भी भारत माता एवं देवी सरस्वती जी के चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर वंदन किया । तत्पश्चात सभी ने वन्दे मातरम् गया। कार्यक्रम में चंपा,मोरपंखी, आईकस,,पम, युरिका पाम चांदनी सहित लगभग 30 पेड़ों को लगाया । कार्यक्रम में भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा राहतपुर इटावा के उक्त के अतिरिक्त सर्वश्री राजेंद्र कुमार दीक्षित एडवोकेट अशोक कुमार श्रीवास्तव, रामौतार शर्मा,राज नारायण चौधरी, रणवीर सिंह गौर,कौशल चन्द्र चतुर्वेदी एडवोकेट राकेश चौरसिया और रमाकांत पाठक आदि ने सम्मिलित होकर पौधारोपण किया। अत में अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित ने सभी को मिष्ठान खिलाकर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *