सपा चीफ अखिलेश यादव ने सैफई में किया मतदान
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सैफई मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई में शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई आरोप लगाए और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए अखिलेश यादव ने कहा, “जिनके पास डिग्री नहीं, वे लोग वोट डालने नहीं आए होंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि कई जिलों से ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं, जहां समाजवादी पार्टी के मतदाता मतदान करने जा रहे हैं तो उनके सामने भाजपा के लोग और भ्रष्ट अधिकारी खड़े किए जा रहे हैं उन्होंने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग नींद की गोली लेकर नहीं सो रहा होगा।” अखिलेश यादव ने भाजपा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वोट चोरी के लिए विश्वविद्यालय खोल देना चाहिए। वोट डालते सपा चीफ अखिलेश यादव।
