भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का हुआ स्टेशन पर स्वागत

भाजपा नेताओं ने ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का किया जोशीला स्वागत

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य का शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से लखनऊ जाते समय इटावा रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल मालाओं, पटको व स्मृति चिन्ह भेंटकर ऐतिहासिक स्वागत किया।इटावा रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए ऐसा माहौल बन गया, मानो पूरा स्टेशन भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण मौजूदगी से पार्टीमय हो गया हो। कार्यकर्ताओं ने अमर पाल मौर्य का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। स्वागत से अभिभूत नजर आए अमर पाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनके चेहरे पर कार्यकर्ताओं के स्नेह और उत्साह की खुशी साफ दिखाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इटावा आगमन भले ही क्षणिक रहा हों लेकिन उनके आगमन से जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, कमलेश कठेरिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप साविता, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे, कृपा नारायण तिवारी, बासु चौधरी, जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य, आयुष राज, राजकमल यादव, सुरेश राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी, सह कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।  ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल का स्वागत करते भाजपा नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *