संयोजक प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने किया उत्साहवर्धन
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। प्रदेश स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता बालक, बालिका वर्ग का आयोजन सहारनपुर मंडल में किया गया जिसमें जनपद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जनपद के नाम रोशन किया। 70वी प्रदेशीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता बालक, बालिका में जनपद के खिलाडियों ने जिले का नाम रोशन किया । प्रतियोगिता में 14 वर्ष में 45 किलो वर्ग भार में जनपद के अंकित को राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान और 17 वर्ष में 36 किलो वर्ग भार में अन्विका को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। दोनों छात्रों ने पदक प्राप्त करके जनपद का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता सहारनपुर में आयोजित हुई। जनपदीय प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य गुफरान अहमद प्रधानाचार्य हाफिज मोहम्मद सिद्दीक इस्लामिया इंटर कालेज इटावा ने छात्रों एवं जूडो प्रशिक्षक दीक्षा अवस्थी स्पोर्ट्स स्टेडियम व राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिड़कियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में साकिब अली, मोहम्मद अतीक, नाजिश इकबाल, शाहिद अख्तर, डा. कुश चतुर्वेदी, फैजान वारसी प्रमुख हैं। पदक जीतने वाले बालक व बालिकाएं।
