
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा– उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक विगत दिवस फिरोजाबाद में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने की।बैठक में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।बैठक में इटावा से प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान व जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में इटावा से भी काफी संख्या में व्यापारी शामिल हुए और इस दौरान व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के अलावा संगठन को अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारिक हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इटावा से इस बैठक में प्रदेश महिला मंत्री श्रीमती मंजू लता द्विवेदी,जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष चमन वारसी, युवा नगर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, उघोग मंच के उपाध्यक्ष ताह शालीमार, महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, महिला जिला उपाध्यक्ष रोशनी वर्मा, ज्योति पालीवाल, जसवंत नगर महिला अध्यक्ष रानी बघेल सहित दर्जनों व्यापारी नेता मौजूद रहे, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है और प्रदेश स्तर पर व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी ताकत है और संगठन व्यापारिक हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने आपसी समन्वय के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। व्यापार मंडल इटावा
