कार्यक्रम में मौजूद डा. कैलाश यादव व अन्य
करंट विज़न संवाददाता
इटावा।भारत विकास परिषद इटावा तुलसी ने गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन पानकुंवर इण्टरनेशनल स्कूल में डॉ.कैलाश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केवलानंद विद्यालय भरथना के प्रधानाचार्य रोहन सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि विद्यार्थी का पहला गुण गुरु के प्रति आदर का भाव और दूसरा उसमें विनम्रता का गुण होना चाहिए क्योंकि बिना विनम्रता के शिष्य गुरु से कदापि ज्ञान अर्जित नहीं कर सकता।तुलसी शाखा अध्यक्ष डॉ. कैलाश चन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़ी गुरु-शिष्य परंपरा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ यह कार्यक्रम परिषद प्रतिवर्ष आयोजित करती हैं इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करने की सीख सीखते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 21 गुरुजनों एवं उन्हीं के विद्यालयों के एक सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को तुलसी शाखा द्वारा सम्मानित किया गया। गुरु वन्दन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अच्युत कृष्ण मिश्रा,डॉ.कैलाश चन्द्र यादव,डॉ.ध्रुव कुमार गुप्ता, डॉ.अनुराग श्रीवास्तव, शमीम बेगम,मौसमी पाल, शशि दीक्षित,अनीता वर्मा, संगीता सिंह,अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य तुलसी सदस्यों एवं विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।
