कार्यक्रम की जानकारी देते आयोजक
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। नगर के ऐतिहासिक नुमाइश पण्डाल में कल 19 सितम्बर को राधाष्टमी महामहोत्सव’ का अलौकिक व आयोजन होगा। आयोजक समिति श्री गौर निताई परिवार ने प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बताई।
समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक समागम समस्त धर्मप्रेमी जनता व राधा-कृष्ण भक्तों के लिए भक्ति,संगीत और भजनों का अनूठा संगम साबित होगा। महोत्सव का शुभारंभ सायं 4 बजे हरिनामा संकीर्तन के साथ होगा जिसमें प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों द्वारा राधा-कृष्ण के सुमधुर भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री राधा रानी जी का अलौकिक महाअभिषेक संपन्न होगा। सनातन संस्कृति और श्री राधा-कृष्ण लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र श्री राधा रानी जी को समर्पित 56 प्रकार के दिव्य व्यंजनों (छप्पन भोग) का दर्शन रहेगा। आयोजन में पधारे सभी भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए रात्रि 8 बजे से विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगया। प्रेसवार्ता में अरविंद पोरवाल, जितेंद्र गौड़, विनोद पाल, अनिल त्रिपाठी प्रभु, देवेंद्र सक्सेना, प्रशांत गुप्ता एवं श्री गौर निताई परिवार के समस्त भक्तगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।सनातन धर्म प्रचारक पं.मनुपुत्र दास।एवं श्री गौर निताई परिवार ने इटावा तथा आसपास के समस्त धर्मप्रेमी नगरवासियों से सपरिवार राधाष्टमी महामहोत्सव में पधारकर राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने और पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है।
