नींद से जागे नगर पालिका, तत्काल शुरू कराए फागिंग – शरद बाजपेयी 

 फॉगिंग कराने को लेकर ईओ को प्रार्थना पत्र देते शरद बाजपेई

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप और उनकी संख्या दोनों में लगातार बढो़त्तरी को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने अध्यक्ष व ईओ नगर पालिका को फागिंग शुरू कराने हेतु पत्र दिया, जिसमें उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी 40 वार्डों में फागिंग शुरू कराने की मांग की। भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि बरसात का मौसम चल रहा है और मच्छरों की संख्या में लगातार बढो़त्तरी हो रही है, ये बात अलग है कि नगर पालिका को हर बार मच्छरों की संख्या की बढो़त्तरी दिखाई नहीं देती, हर बार नगर पालिका चैन की नींद सोती है, मच्छर बढ़ रहे हैं इस बात से आप लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझे हर बार पत्र देना पड़ता है तब आपकी नींद खुलती है , मच्छरों की बढ़ती संख्या से जनता परेशान है और बीमारियों का भी खतरा है। शरद बाजपेयी ने कहा कि मेरा निवेदन है कि इटावा के सभी 40 वार्डों में तत्काल प्रभाव से फागिंग को शुरू कराया जाए जिससे मच्छरों की संख्या पर रोकथाम लग सके और जनता को संचारी रोगों से बचाया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *