डीएम जे निर्देश सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग में सुधार किया जाए

जनपद की रैंकिंग में सुधार के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें

करंट विज़न संवाददता

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड विकास की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद की रैंकिंग में सुधार के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के निर्धारित इंडिकेटर्स पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले माह जनपद की रैंकिंग 72वीं थी, जो इस माह सुधरकर 54वीं हो गई है। यह प्रगति सकारात्मक है, लेकिन जनपद को और बेहतर रैंकिंग तक पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों को गंभीरता एवं रुचि लेकर कार्य करना होगा। प्रत्येक विभाग के एक-दो प्रमुख इंडिकेटर्स होते हैं, जिन पर विशेष ध्यान देकर बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभागीय इंडिकेटर्स की नियमित समीक्षा स्वयं भी करें तथा जिन बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उनमें सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाएं। जनपद का अच्छा प्रदर्शन शासन स्तर पर भी परिलक्षित होता है, इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए जनपद की रैंकिंग में और सुधार लाएं। सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में जनपद को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए हैं तथा परियोजना के अंतर्गत जनपद की रैंकिंग 75 में 14वीं है। खराब ट्रांसफॉर्मर संबंधी शिकायतों के निस्तारण में जनपद को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए हैं तथा रैंकिंग 75 में प्रथम है। ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक विद्युत आपूर्ति के मामले में जनपद को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि रैंकिंग 75 में 72वीं है। विद्युत बिलों में सुधार के मामले में 10 में से 10 अंक तथा रैंकिंग 75 में 30वीं है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जनपद को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए हैं तथा रैंकिंग 75 में 35वीं है। पीएम कुसुम योजना में 10 में से 10 अंक के साथ जनपद की रैंकिंग 75 में प्रथम है। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को लाभ उपलब्ध कराने के मामले में जनपद को 10 में से 4 अंक प्राप्त हुए हैं तथा रैंकिंग 75 में 65वीं है। सहकारी दुग्ध समितियों के मामले में जनपद को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए हैं तथा रैंकिंग 72 में 13वीं है।8 फैमिली आईडी योजना में जनपद को 10 में से 4 अंक प्राप्त हुए हैं तथा रैंकिंग 75 में 57वीं है। निराश्रित गोवंश के संरक्षण के मामले में 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए हैं तथा रैंकिंग 75 में 27वीं है। आईसीडीएस के अंतर्गत जनपद को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए हैं तथा रैंकिंग 75 में 60वीं है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 10 में से 10 अंक के साथ जनपद की रैंकिंग 75 में प्रथम है। नई सड़कों के निर्माण के मामले में जनपद को 10 में से 5 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में जनपद को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए हैं तथा रैंकिंग 75 में 40वीं है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, जिला पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह, जिला परियोजना अधिकारी यूपीनेडा प्रिया शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *