जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 नवजात कन्याओ को बेबी किट देते अधिकारी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जिला महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में 15 नवजात कन्याओं का जन्मदिन मनाया गया और उन्हें बेबी किट व उनके जन्म प्रमाण पत्र एंव धात्री माताओं को ड्राईफ्रूट भेट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में नवजात कन्याओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें शुभ आर्शीवाद प्रदान किया गया तथा उनकी माताओं और उनको विभिन्न सरकारी योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुडकर अधिक से अधिक आर्थिक सशक्तीकरण से नारी सशक्तीकरण की ओर बढ़ने के लिये प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में डा. अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, डा. पारितोष शुक्ला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि अधिकारी उपस्थित रहें। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार अजित कुमार दुबे, जेण्डर स्पेशलिस्ट ने बेटियों के जन्म पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सौभाग्य से किसी के घर में कन्या का जन्म होता है घर में कन्या का जन्म होने पर मायूस न हो. परिवार में खुशियों का माहौल हो, बेटियों को कतई बोझ न समझें। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन कार्यालय से श्री अक्षय वर्मा, कनिष्ठ सहायक, अजित कुमार दुबे, संजीव कुमार, गौरव कुमार, सोनम चौधरी एंव जिला महिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यकम जिला प्रोबेशन अधिकारी के संयोजन में किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *