चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर लाखों वोट काटे – शिवपाल सिंह यादव

 बातचीत करते शिवपाल सिंह यादव

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एसआईआर मुद्दे पर अपने आवास मीडिया से कहा कि स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के लाखों वोट काटे गये। यह सब अधिकारी भाजपा के इशारे पर मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार द्वारा पूरे देश में कटवायें जा रहें हैं। उन्होंने वोट चोरी के मामले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मतदाताओं के वोट चोरी करना संविधान पर सीधा हमला हैं यह सब भाजपा के इशारे पर कर रहे हैं। दो चुनाव आयुक्तों सुखवीर सिंह संधू व विवेक जोशी ने इनका विरोध करते हुए 14 बार आपत्ति दर्ज कराई थी। इन्हें संविधान के सीईसी पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा चुनाव आयोग के इशारे पूरे प्रदेश में अन्य प्रान्तों की तरह करोड़ों मतदाताओं के वोट कटवाकर चुनाव जीतना चाहती। जनता इनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही पूरे प्रदेश में हर जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पीडीए के साथी कांग्रेस से कोई मतभेद नहीं तथा सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की रायबरेली रैली पर कांग्रेसी नेताओं को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए। संसद में राहुल गांधी का हमेशा अखिलेश यादव ने जनता के मुद्दों पर हमेशा साथ दिया। इसलिए आने वाले 2027 चुनाव में त्रस्त जनता भाजपा को हराकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *