क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी का इटावा में भाजपा नेताओं ने किया जोशीला स्वागत

 कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी व अन्य

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर इटावा पहुंचे। नवीन दायित्व प्राप्ति के उपरांत अपने प्रथम जनपद आगमन पर आदित्य त्रिवेदी का भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया। क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी ने प्रथम प्रवास के दौरान बूथ समितियों की सक्रियता, बूथ सत्यापन, संगठनात्मक प्रशिक्षण, मतदाता सूची से जुड़े कार्य और जनसंपर्क अभियानों पर विशेष फोकस करते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान समेत पार्टी द्वारा चलाए जा रहें विभिन्न संगठनात्मक अभियानों, कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला पदाधिकारी बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और सशक्त बूथ संगठन है। बूथ स्तर पर कार्य करने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव का वास्तविक योद्धा है और उसी के अथक परिश्रम से संगठन की विजय सुनिश्चित होती है। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है कि वह बूथ तक निरंतर प्रवास, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करे। देश दुनिया में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में बीजेपी उभर कर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों में विश्वास पैदा किया है। परिवारवाद की नीतियों से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि ये टीम वर्क का परिणाम है कि बीजेपी ने हर चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन के प्रत्येक अभियान को सफल बनाएगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया।बैठक में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, विवेक शाक्य, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डॉ रमाकांत शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, हरनाथ कुशवाह, विमल भदौरिया, विरला शाक्य, कृपानारायण तिवारी, अशोक चौबे, बासु चौधरी, यशवर्धन चौधरी, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश शाक्य, जिला आई टी संयोजक शरद तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *