पुस्तक का विमोचन करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व डॉ. विवेक यादव
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इटावा के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेहान उद्दीन की लेखकीय यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि शामिल हो गई है। उनकी 50वीं नवीन पुस्तक ‘पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन’ का विमोचन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कार्यालय लखनऊ तथा एसएमजीआई के सभागार में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं एसएमजीआई के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने डॉ. रेहान उद्दीन एवं पुस्तक के सह-लेखकों डा. शशि शेखर त्रिपाठी तथा डा. उमा शंकर शर्मा को एसएमजीआई की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए फार्मेसी शिक्षा एवं रिसर्च के क्षेत्र में किए जा रहे संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए लेखकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. विवेक यादव ने डॉ. रेहान उद्दीन की 50वीं पुस्तक के प्रकाशन को एसएमजीआई परिवार के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनका निरंतर लेखन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पाठ्यक्रमानुकूल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान भी है। वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी डॉ. रेहान उद्दीन एवं सह-लेखकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। पुस्तक के लेखक डॉ. रेहान उद्दीन, प्रोफेसर डॉ. शशि शेखर त्रिपाठी एवं डायरेक्टर डॉ. उमा शंकर शर्मा हैं। तीनों लेखक सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी से हैं।
