जिलाध्यक्ष मोहम्मद उवैस
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ हनीफ़ की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ताहिर हुसैन ने पसमांदा समाज में जागरूकता और आत्म सम्मान का निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मोहम्मद उवैस को जिला अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मोहम्मद उवैस ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने मुस्लिम पसमांदा के लिये जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरूंगा तो वहीं इकरार अहमद को जिला प्रभारी बनाया गया है। इक़रार अहमद ने कहा कि हमारा उद्देश्य पसमांदा समाज को समाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना, सर्वधर्म समभाव और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती देना रहेगा।
