
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा।अर्चना मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।*
कार्यक्रम की संयोजिका एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती असरा अहमद रहीं।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती बिरला शाक्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती श्यामा राजपूत उपस्थित रहीं।अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सपने ही देश के भविष्य की दिशा तय करते हैं।प्रधानाचार्या श्रीमती असरा अहमद ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच,आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।*आयोजन के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया,जिसमें विद्यार्थियों ने विकसित व आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर आकर्षक पोस्टर बनाए। शाश्वत,ईवा और नंदिनी ने शिक्षा,युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण पर प्रभावशाली विचार रखे।काव्य,मनु, प्रिया,मेहविश,शिवांगी, मिताली,अंशिका,आकाशी और ऋषिका सहित अन्य विद्यार्थियों ने चंद्रयान,वंदे भारत, मेक इन इंडिया,धारा 370 और महाकुंभ से जुड़े समसामयिक प्रश्नों के उत्साहपूर्वक उत्तर दिए। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद फैज़ान खान ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचंद्र,श्रीमती नेहा, सानिया,सोनी,सुनील कुशवाहा एवं श्रीमती विजयश्री का विशेष योगदान रहा।अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।*
