अच्छी सड़कें अच्छा विकास, यही है उन्नति की परिभाषा – शरद बाजपेयी 

 पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराते वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष शरद बाजपेयी ने अकालगंज में छोटेलाल धर्मशाला के सामने खराब हुई सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जनता को समर्पित किया। शरद बाजपेयी ने निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व पूजा अर्चना एवं मिष्ठान वितरित कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर सड़क निर्माण पूर्ण कराया। भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि इस खराब सड़क की पूर्व में मैंने मरम्मत करा दी थी, जिसे मैंने अपने दूसरे कार्यकाल में बनवाया था, लेकिन अब सड़क ज्यादा खराब हो गई थी इस सड़क का आधा हिस्सा इंटरलाकिंग की ईंटें खराब हो जाने से खराब हो गया था, इसलिए आरसीसी डलवाकर नई सड़क का निर्माण कराकर जनता को समर्पित किया है। शरद बाजपेयी ने कहा कि मैंने पहली बोर्ड बैठक में ही अपने क्षेत्र की सभी खराब सड़कों को, फुटपाथों को निर्माण हेतु पास करा दिया है, अकालगंज की मैन सड़क भी बहुत खराब है उसे बनाने के लिए भी मैंने कई बार अध्यक्ष व ईओ से निवेदन किया है अन्य खराब सड़कों के निर्माण हेतु भी निवेदन किया है, जल्द ही सभी खराब सड़कों का निर्माण पूर्ण कराया जाएगा क्योंकि मेरा मानना है कि अच्छी सड़कों से ही अच्छा विकास एवं उन्नति को परिभाषित करता है। इस अवसर पर अनिल वर्मा, नमन गुप्ता, अजीत वर्मा आदि सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *