हिंदी भारत की आत्मा है – राजेश त्रिपाठी

डालसा की ओर से किया हिंदी दिवस पर कार्यक्रम

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा (डालसा) के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं पूर्ण कालिक सचिव आरती द्विवेदी के निर्देशानुसार अधिकार मित्रों के द्वारा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में हिंदी दिवस कार्यक्रम किया गया। डीबीए के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर हिंदी भाषा की गरिमा, महत्व एवं उसकी वैज्ञानिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि हिंदी भारत की आत्मा है, जो प्रत्येक भारतीय को परस्पर आत्मीयता से जोड़ती है। हमें अपने सभी दैनिक एवं विधिक कार्यों में पूरे गर्व के साथ हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के विषय को प्रस्तुत करते हुए अधिकार मित्र सुधीर मिश्र ने बताया कि 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी की राजभाषा घोषित किया था। उन्होंने इस अवसर पर हिंदी के सम्मान में एक छंद भारत में जो भी रहते हैं, उन सबकी यही पहचान है हिंदी भी सुनाया। अधिकार मित्र डॉ. ज्योति वर्मा ने सभी अधिवक्तागणों से अनुरोध किया कि वे अपने विधिक कार्यों में हिंदी का ही प्रयोग कर अपनी मातृभाषा को सम्मान प्रदान करें। कार्यक्रम में उपस्थित महिला सामाजिक कार्यकर्ता प्रेरणा ज़ुबैरी ने भी हिंदी के सम्मान में हम अ,आ, इ ई भूले, एक सुंदर कविता सुनाई। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह यादव, एडवोकेट, सतीश चंद्र महेरे एडवोकेट, हरबिलास दोहरे एडवोकेट, देवेंद्र पांडे एडवोकेट, श्याम सिंह यादव एडवोकेट, प्रभाकर तिवारी एडवोकेट, शैलेन्द्र सिंह वर्मा एडवोकेट, अम्बरीष पाण्डेय एडवोकेट, अंशुल पांडे एडवोकेट, अजय द्विवेदी एडवोकेट, विकास रावत एडवोकेट, अमित कुमार तिवारी एडवोकेट, सुभाष चंद्र यादव एडवोकेट, राघवेंद्र एडवोकेट, भाजपा की जिला मंत्री प्रीती दुबे, जितेंद्र दुबे दद्दू, नीतेश प्रताप सिंह तुलाराम राजपूत के अलावा अनेक वादकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अधिकार मित्र श्री संतोष कुमार त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। हिंदी दिवस समारोह में मौजूद डीबीए अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *