शौर्य सिंह का एसजीएफआई नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

अतिथियों के साथ स्वर्ण पदक विजेता शौर्य सिंह

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। एमनीव विज़न स्कूल के कक्षा 12 के प्रतिभाशाली छात्र शौर्य सिंह ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन पानीपत हरियाणा में किया गया। सीबीएसई नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद शौर्य सिंह का चयन एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।अब शौर्य रांची,झारखंड में आयोजित होने वाली एसजीएफआई नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव एवं वाइस चेयरमैन डॉ.विकास यादव ने शौर्य सिंह को हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ विद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने शौर्य और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा “यह उपलब्धि शौर्य की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय के ताइक्वांडो कोच श्याम जी के निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की भी सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ी की सफलता में प्रशिक्षक की मेहनत और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, मुख्य वित्तीय अधिकारी मो. आरिफ व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *