
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) एवं साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सहयोग से महिला व्यापारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होटल वृंदा, कचहरी रोड, इटावा में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिला व्यापारियों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
पुलिस टीम ने महिला व्यापारियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें, किसी संदिग्ध अथवा अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी साझा न करने और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर क्राइम श्री कृष्ण मुरारी एवं कोतवाली मिशन शक्ति प्रभारी सब-इंस्पेक्टर श्रीमती कुंवर नंदनी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, शेख आफताब, हाजी अजीम वारसी, मनोज कठेरिया, चमन वारसी, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, चित्रा परिहार, तनु वर्मा, ज्योति पालीवाल, रोशनी वर्मा, वंदना वर्मा, टीना गौतम, करिश्मा ठाकुर, रानी बघेल, महताब, खुशी सक्सेना, युवा जिला अध्यक्ष रियाज अब्बासी, लाइन पार शहर अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, ताहा शालीमार, रहमान, धर्मेंद्र यादव, हफीज खान सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम से पूर्व व्यापारी नेताओं द्वारा पुलिस टीम को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
— उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, इटावा
