मानव संसाधन विषय पर विनीत यादव को मिली डाॅक्टरेट की उपाधि

बाइस चेयरमैन विनीत यादव

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। ज्ञानस्थली विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष विनीत यादव ने मानव संसाधन विषय में डाॅक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। विनीत यादव ने एफ एस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद से एमबीए एच आर के साथ पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर अपने प्रियजनों व‌ क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया है। उनकी यह गौरवपूर्ण उपलब्धि आपकी कड़ी मेहनत, अटूट लगन, दृढ़ संकल्प और निरंतर संघर्ष का सुखद परिणाम है। इस उल्लेखनीय सफलता से आपके परिवार, गुरुजनों एवं समस्त समाज का मान-सम्मान बढ़ा है। यह उपलब्धि अनेक युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कर्वाखेड़ा स्थित ज्ञानस्थली विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी व विद्यालय परिवार द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा भविष्य में निरंतर सफलता की मंगलकामनाएं की गईं। शुभकामनाएं प्रषकों में विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल, ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर वासिफ खान, वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *