भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता में पान कुंवर स्कूल का शानदार प्रदर्शन

 विजेता छात्र छात्राओं क्व साथ मुख्य अतिथि व आयोजकगण

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा ने संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर मुख्य अतिथि गोविन्द माधव शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि मुन्नालाल वर्मा सहित मंचासीन दायित्वधारियो ने माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया। सह संयोजक भारत सिंह शाक्य व शैलजा पाठक ने अतिथियों सहित सभी लोगों के मस्तक पर रोली चावल लगाकर स्वागत किया। सप्ताह प्रभारी दाऊ दयाल वर्मा, आशाराम मिश्रा, ए. पी. एन. दुबे, शिवहरि दीक्षित, ओम नारायण शुक्ल, संजय मिश्रा, शैलजा पाठक ने अतिथियों को पट्टिका पहना कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि गोविन्द माधव शुक्ल ने कहा कि छात्रों को पढ़ने बैठने से पूर्व तुलसीदास द्वारा रचित चौपाई गुरु गृह पढ़न गए रघुराई, अल्पकाल विद्या सब पाई को पांच बार अवश्य पढ़ना चाहिए इससे वह कठिन से कठिन पाठ को भी आसानी से समझ सकते हैं एवं अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। विशिष्ट अतिथि मुन्नालाल वर्मा ने कहा प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों की प्रतिभाएं निखरती हैं। पूर्व क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा विवेक कुलश्रेष्ठ ने बताया कनिष्ठ वर्ग में आस्था राजपूत पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, ख़ुशी तिवारी राजकीय बालिका इंटर कालेज द्वितीय, अनन्या राजकीय बालिका इंटर कालेज तृतीय, अंशिका गोयल पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान और वरिष्ठ वर्ग में अंजलि राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रथम, प्रियांशी शर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज द्वितीय और उन्नति पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल तृतीय एवं श्रेयांशी शर्मा पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान प्राप्त किए। सभी विजेताओं को 4 अक्टूबर को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि को डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य, विशिष्ट अतिथि को बी.पी.श्रीवास्तव और निर्णायकों को आशाराम मिश्रा, एस एन चौधरी, भारत सिंह शाक्य,ओम नारायण शुक्ला, राजीव लोचन दीक्षित और उमा शंकर दीक्षित ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में कवि शिवगोपाल अवस्थी, कवि सुनील अवस्थी और कवि प्रशान्त कुमार ने निर्विवाद निर्णय दिया। आभार शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी द्वारा और कार्यक्रम का संचालन कुलदीप कुमार कश्यप द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नन्द कुमार यादव, विवेक रंजन गुप्ता, इंदु कुलश्रेष्ठ और नरेंद्र बहादुर सिंह कुशवाह की मंच पर उपस्थिति रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *